नेपाल: -नेपाल में लगातार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदा में अब तक 162 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई सड़कें और संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियां और राहत दल लगातार अभियान में जुटे हैं।
नेपाल में बिगड़े हालात को देखते हुए भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। नदियों के जलस्तर और नेपाल से आने वाले पानी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बिहार में खासकर सीमावर्ती और नदी किनारे के जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहा है।
हालात को देखते हुए लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।


