वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो “नाराज फूफा को भी काम मिल गया।” पीएम मोदी की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सरकार के कामकाज और विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
पीएम मोदी के इस बयान को विपक्ष पर उनके राजनीतिक कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

