HomeHealthकिशुनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बोलेनो; 28 वर्षीय...

किशुनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बोलेनो; 28 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

चतरा:– सदर थाना क्षेत्र के किशुनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लखन मिस्त्री के घर के समीप हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बोलेनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, किशुनपुर निवासी सरयू राणा के पुत्र बसंत राणा अपने तीन दोस्तों के साथ बोलेनो कार से बधार की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसंत राणा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में उपेन्द्र राणा, रामदेव राणा और गुड्डू राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को हजारीबाग रेफर किए जाने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ सड़क किनारे खड़े ट्रक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

हादसे के बाद किशुनपुर गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग भी ग्रामीणों ने उठाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments