रांची: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में गौ तस्करी के शक में पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूरे मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गौ तस्करी के आरोप में 3 लोग शामिल हैं, जबकि पिकअप वैन में आगजनी करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गौ तस्करी और पिकअप वैन में आगजनी की घटना में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में आगे और कार्रवाई की जा सकती है।


