झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 21 से 25 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
21 सितंबर: राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
22 सितंबर: झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। रांची समेत कई जिलों में दिन के दौरान एक से अधिक बार बारिश हो सकती है।
23 सितंबर: बारिश का असर सबसे अधिक रहने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
24 सितंबर: राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी जिलों और धनबाद से सटे मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
25 सितंबर: मौसम में बदलाव का असर बना रह सकता है और राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। लोगों को वज्रपात के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।


