HomeJharkhandचंदनकियारी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-टोटो की जोरदार टक्कर में टोटो चालक...

चंदनकियारी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-टोटो की जोरदार टक्कर में टोटो चालक की मौके पर मौत; तीन घायल

चंदनकियारी:– चंदनकियारी-धनबाद एनएच-218 पर चंदनकियारी थाना क्षेत्र के पुराना बंद पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टोटो चालक अश्विनी महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही चंदनकियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।

फिलहाल हादसे में घायल तीनों लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments