HomeJharkhandबोकारो थर्मल में फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, टक्कर के...

बोकारो थर्मल में फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, टक्कर के बाद मैदान पर गिरकर तोड़ा दम; मुआवजे की मांग पर हंगामा

बोकारो थर्मल:– बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान में डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मैच खेल रहे 37 वर्षीय कजरा मुर्मू की दूसरे खिलाड़ी से टक्कर के बाद मैदान पर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद खेल मैदान से लेकर डीवीसी अस्पताल तक मातम का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी कजरा मुर्मू डे-नाइट फुटबॉल मैच में खेल रहे थे। मैच के दौरान उनकी दूसरे खिलाड़ी से टक्कर हो गई, जिसके बाद वह अचानक मैदान पर गिरकर बेहोश हो गए। आयोजकों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए डीवीसी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात कजरा मुर्मू ने दम तोड़ दिया।

खिलाड़ी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में परिजन, जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी डीवीसी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान लोगों ने परिवार के लिए मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया।

बताया गया कि कजरा मुर्मू अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता खड़ी हो गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments