HomeJharkhandपीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं: पुष्पा देवी

पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं: पुष्पा देवी

पूर्व पार्षद ने गरीबों व जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

रांची:

धुर्वा क्षेत्र की लोकप्रिय समाजसेविका व रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 40 की पूर्व पार्षद पुष्पा देवी और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सिंह द्वारा गुरुवार को गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
टंकी साइड (धुर्वा) स्थित टुटल पुल के समीप आयोजित कंबल वितरण समारोह के मौके पर पूर्व पार्षद पुष्पा देवी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा मानव धर्म कुछ भी नहीं है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। इससे मानव जीवन का उद्देश्य भी सफल होता है। उन्होंने अन्य समाजसेवियों व सामाजिक संगठनों से भी गरीबों और पीड़ितों की सेवा करने की अपील की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड 39 के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह, वार्ड सहायक कार्तिक, डब्लू, बिनय बिहारी, संजय कुमार, कर्मदेव, मैजूल अंसारी, शहजाद, रंजन, बब्बन शर्मा , सिद्धनाथ मिश्रा, विनोद, पूरन, पंकज, कान्हू गाड़ी, बिनोद महली, बब्बन कुमार , सूरज बैठा, सतनारायण, सुदामा पंडित , जयराम शर्मा,अशोक शर्मा, बीडीओ यादव, श्याम, शिधि, रामानुज महतो, अशोक नायक, उपेंद्र सिंह,अर्जुन शर्मा, कौशल्या, उर्मिला, कलावती देवी, बेबी,मुन्नी, उमा मिश्रा, पार्वती मिश्रा, गिरजा देवी, अनिता, चांद तारा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments