HomeJharkhandमाओवादी प्रतिरोध दिवस: झारखंड बंद से पहले नक्सलियों ने उड़ाए मोबाइल टावर,...

माओवादी प्रतिरोध दिवस: झारखंड बंद से पहले नक्सलियों ने उड़ाए मोबाइल टावर, सर्च ऑपरेशन चला रही पुलिस

माओवादी संगठन का प्रतिरोध दिवस कल शुक्रवार से शुरू हो गया है।

गिरिडीह:

झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों ने दो मोबाइल टावर उड़ाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इधर, नक्सलियों के द्वारा टावर उड़ाए जाने की घटना के बाद पुलिस अलर्ट है और इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों द्वारा बुलाए गए झारखंड व बिहार बंद (27 जनवरी 2022) के पूर्व प्रतिरोध दिवस के दौरान नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भाकपा माओवादी संगठन का प्रतिरोध दिवस कल शुक्रवार से शुरू हो गया है। झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों ने दो मोबाइल टावर उड़ाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।

नक्सलियों द्वारा उड़ाया गया छतिग्रस्त मोबाइल टावर

प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने के लिए पोस्टरबाजी
झारखंड में नक्सलियों का प्रतिरोध दिवस को लेकर उत्पात जारी है। प्रशांस बोस और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादियों ने झारखंड और बिहार में 27 जनवरी को बंद की घोषणा की है। इसके पहले प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा व मधुबन में विस्फोटक लगाकर नक्सलियों ने मोबाइल टावर उड़ा दिया है। इसके साथ ही नक्सलियों ने घटनास्थल पर पोस्टरबाजी कर प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments