Saturday, July 27, 2024
HomeJharkhandजमशेदपुर पहुंचे युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर जमकर हमला...

जमशेदपुर पहुंचे युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला

जमशेदपुर:

युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव निजी कार्य से जमशेदपुर गए साथ में युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप यादव एवं युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता मंतोष यादव शामिल रहें। सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष उदित यादव, जमशेदपुर के महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव से मुलाकात कर संगठन के बारे जानकारी ली।
साथ ही विशु विशाल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र खत्म करने का काम रही है और आगे कहा कि CBI,ED के नाम पर राजनीतिक द्वेष भाव से भाजपा लालू परिवार को प्रताड़ित करने का काम रही है।

यह भी पढ़ें:ग्रामीण के घर से मिला 510 ग्राम का पन्ना जैसा बेशकीमती पत्थर, 7.8 लाख रुपये नकद बरामद, पुलिस जांच में जुटी
यादव ने आगे कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दूरूपयोग कर विपक्ष को डराने वं प्रताड़ित करने का भाजपा ने जो परिपाटी का शुरूआत कि है तो उन्हें याद रखना चाहिए आज उनकी सरकार है कल वो विपक्ष में भी आएंगे तब क्या होगा आगे कहा कि भाजपा के पोसुआ तोतों से ना लालू प्रसाद डरे है ना तेजस्वी प्रसाद डरे है और ना राजद का एक भी कार्यकर्ता डरेगा। देश की जनता भाजपा का चाल, चेहरा, चरित्र देख वं समझ चुकी है और आने वाले 2024 के चुनाव में जवाब देने का काम करेगी‌।

यह भी पढ़ें:वीर शहीद के गांव में सोलर इरिगेशन से लहलहा रही फसल

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता मंतोष यादव ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, हेमंत विस्वा शर्मा, येदुरप्पा जैसे कई नेता जब विपक्षी पार्टियों में थे तो उनके ऊपर घोटाले के कई संगीन आरोप लगे लेकिन जैसे ही वो लोग भाजपा में शामिल हुए सभी संत हो गए CBI,ED का जांच खत्म हो गया और केस बंद हो गया।
उन्होंने आगे कहा कि अभी हाल में ही मेघालय विधानसभा चुनाव के दौरान रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पानी पी-पीकर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉमरेड संगमा को घोटाले, भ्रष्टाचारी कहते थे मगर जैसे ही चुनावों का परिणाम आया वैसे ही भाजपा संगमा के सारे दाग भूलकर गठबंधन सरकार बना ली‌।
आगे कहा कि भाजपा के पोसुआ तोतों से ना लालू प्रसाद डरे है ना तेजस्वी प्रसाद डरे है और ना राजद का एक भी कार्यकर्ता डरेगा। देश की जनता भाजपा का चाल, चेहरा, चरित्र देख वं समझ चुकी है और आने वाले 2024 के चुनाव में जवाब देने का काम करेगी‌।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments