HomeJharkhandझारखंड चैंबर चुनाव की तारीख तय, 31 अगस्त से शुरू होगा नामांकन

झारखंड चैंबर चुनाव की तारीख तय, 31 अगस्त से शुरू होगा नामांकन

रांची- फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर चुनाव समिति की बैठक बुधवार को चैम्बर भवन में चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चुनाव कार्यक्रम और नामांकन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि चैंबर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में आयोजित होगा। चुनाव में भाग लेने के इच्छुक प्रत्याशी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद नामांकनों की स्क्रूटिनी कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

चुनाव समिति के अनुसार, आमसभा से 21 दिन पूर्व सदस्यों को नोटिस जारी करने की बाध्यता के तहत चैंबर कार्यालय की ओर से आगामी आमसभा एवं चुनाव से संबंधित नोटिस सभी सदस्यों को भेज दिया गया है।

चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि चैंबर की सदस्यता प्राप्त किए एक वर्ष पूरा कर चुके सदस्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के साथ झारखंड के छह प्रमंडलों के क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का भी चुनाव होगा।

चुनाव समिति के चेयरमैन अंचल किंगर और महासचिव रोहित अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments