रांची: राजधानी रांची स्थित स्टेट लाइब्रेरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
आग किस वजह से लगी, इसका तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग से लाइब्रेरी के अंदर रखी किताबों और अन्य सामान को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन दमकल की कार्रवाई पूरी होने के बाद किया जाएगा।

