HomeJharkhandरांची स्पीक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, मंच पर बेझिझक रखी...

रांची स्पीक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, मंच पर बेझिझक रखी अपनी बात

रांची।मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, शहीद चौक में जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची की ओर से ‘रांची स्पीक्स’ जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी संवाद क्षमता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

‘रांची स्पीक्स’ कार्यक्रम की शुरुआत दो वर्ष पहले की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों में संवाद कौशल, आत्मविश्वास और सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता का विकास करना है।

प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने बताया कि इस कार्यक्रम से उनके अंदर काफी बदलाव आया है। पहले वे मंच पर बोलने से झिझकते थे, लेकिन अब किसी भी विषय पर बिना डर और झिझक के पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख पाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments