HomeJharkhandबोकारो में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 अधिकारियों का तबादला; 24 घंटे में...

बोकारो में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 अधिकारियों का तबादला; 24 घंटे में नए पद पर योगदान का निर्देश

बोकारो:– जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर जिले के 24 पुलिस अधिकारियों, जिनमें पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हैं, का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

तबादले के तहत कई थाना प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को विभिन्न अंचलों, साइबर थाना और ओपी में नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के जरिए पुलिसिंग को और बेहतर करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

स्थानांतरित अधिकारियों की सूची

  • संजय कुमार — थाना प्रभारी, सेक्टर-4 से थाना प्रभारी, माराफारी
  • ममता कुमारी — पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी, बीएस सिटी
  • विक्रांत कुमार — पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी, सेक्टर-6
  • नितिश कुमार — थाना प्रभारी, यातायात से थाना प्रभारी, सेक्टर-4
  • सुदामा कुमार दास — थाना प्रभारी, बीएस सिटी से थाना प्रभारी, सेक्टर-12
  • अरविन्द कुमार — साइबर थाना से बेरमो अंचल
  • सुभाष चन्द्र सिंह — थाना प्रभारी, सेक्टर-12 से चास मु. अंचल
  • अनिल कच्छप — साइबर थाना से गोमिया अंचल
  • संगीता — थाना प्रभारी, सेक्टर-6 से चन्दनकियारी अंचल
  • सुषमा कुमारी — पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी, यातायात
  • पिंकु कुमार यादव — थाना प्रभारी, बीटीओपीएस से साइबर थाना
  • मो. आजाद खां — थाना प्रभारी, माराफारी से साइबर थाना
  • मनीष कुमार-02 — थाना प्रभारी, दुगदा से ओपी प्रभारी, बोकारो झरिया
  • अमन कुमार — हरला थाना से थाना प्रभारी, दुगदा
  • राहुल कुमार राम — नावाडीह थाना से ओपी प्रभारी, कथारा
  • श्रीनिवास कुमार सिंह — ओपी प्रभारी, बोकारो झरिया से थाना प्रभारी, चन्द्रपुरा
  • अमरजीत कुमार सिंह — टास्क फोर्स से ओपी प्रभारी, अमलाबाद
  • आवेन्द्र कुमार साव — सेक्टर-4 थाना से ओपी प्रभारी, भोजुडीह
  • उदय शंकर शर्मा — चीराचास थाना से ओपी प्रभारी, बनगडिया
  • अनिल लिंडा — बीएस सिटी थाना से थाना प्रभारी, नावाडीह
  • मुकेश दयाल सिंह — चास थाना से थाना प्रभारी, पेंकनारायणपुर
  • शशिकान्त ठाकुर — पेंकनारायणपुर थाना से मकोली टीओपी

पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों से बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments