HomeJharkhand‘झारखंड मौसम दर्पण’ के द्वितीय अंक का विमोचन, मौसम केंद्र रांची को...

‘झारखंड मौसम दर्पण’ के द्वितीय अंक का विमोचन, मौसम केंद्र रांची को मिला श्रेष्ठ कार्यालय पुरस्कार

रांची। मौसम केंद्र, रांची की गृह पत्रिका ‘झारखंड मौसम दर्पण’ के द्वितीय अंक का विमोचन बुधवार, 2 सितंबर 2026 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), रांची की 31वीं छमाही बैठक में किया गया। रेडिशन ब्लू होटल में आयोजित बैठक में मुख्य आयकर आयुक्त श्री राधेश्याम ने पत्रिका का विमोचन किया।

इसी अवसर पर राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रोत्साहन और उत्कृष्ट कार्य के लिए मौसम केंद्र, रांची को ‘श्रेष्ठ कार्यालय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। नराकास रांची के 48 कार्यालयों में मौसम केंद्र को यह सम्मान मिला। कार्यालय को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की सेवा के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर 2024 को आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला के दौरान ‘झारखंड मौसम दर्पण’ के पहले अंक का विमोचन झारखंड के तत्कालीन राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने किया था।

पहले अंक को भी राजभाषा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पुरस्कार मिल चुके हैं। 20 फरवरी 2026 को अगरतला में आयोजित संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में इसे वर्ष 2024-25 के लिए क्षेत्रीय राजभाषा का द्वितीय पुरस्कार मिला था। वहीं, 17 फरवरी 2026 को नराकास रांची की 30वीं छमाही बैठक में उत्कृष्ट पत्रिका के प्रकाशन के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मौसम केंद्र रांची की यह उपलब्धि कार्यालय में हिंदी के प्रभावी उपयोग और राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments