JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली है। जांच में सामने आया है कि गोपनीय शाखा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात धर्मेंद्र पर दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने अभय तिवारी के बयान के आधार पर धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है।
जांच के दौरान सामने आया कि धर्मेंद्र को JPSC अध्यक्ष और श्वेता गुप्ता को परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की जानकारी थी। आरोप है कि धर्मेंद्र ने मामले को लेकर अभय तिवारी पर दबाव बनाया था। अभय तिवारी के बयान को पुलिस ने जांच में अहम माना है। इसी बयान के आधार पर धर्मेंद्र की गिरफ्तारी की गई है। धर्मेंद्र गोपनीय शाखा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात बताया जा रहा है। अब पुलिस धर्मेंद्र से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जानकारी उसे कब और कैसे मिली, इस मामले में उसकी क्या भूमिका थी और क्या इस पूरे प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल हैं। JPSC मामले में धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। पुलिस अब उसके बयान और दूसरे आरोपियों से मिली जानकारी का मिलान कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।…. P T C Nayer
PTC
रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच कर रही CID को अहम जानकारी मिली है। जांच के दौरान JPSC की गोपनीय शाखा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी अभय तिवारी के बयान के आधार पर की गई है। जांच में आरोप सामने आया है कि धर्मेंद्र को परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की जानकारी थी और उसने इस मामले को लेकर अभय तिवारी पर दबाव बनाया था।
पुलिस अब धर्मेंद्र से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसे परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जानकारी कब और कैसे मिली, उसकी इसमें क्या भूमिका थी और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के बाद JPSC मामले की जांच का दायरा और बढ़ गया है। अब पुलिस उसके बयान और जांच में सामने आए अन्य तथ्यों का मिलान कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


