HomeHealthथैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, अब सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी...

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, अब सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

रांची:- झारखंड सरकार ने थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत का फैसला लिया है। अब आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य कार्ड के लाभुकों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी निर्धारित पैकेज के तहत निःशुल्क रक्त चढ़ाने की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों में मरीजों को नियमित रूप से रक्त की जरूरत पड़ती है। नई व्यवस्था से मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की जरूरत भी कम होगी।

स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में इलाज के लिए अलग-अलग पैकेज और दरें भी निर्धारित की हैं। रूटीन वार्ड के लिए 2,100 रुपये, HDU के लिए 3,300 रुपये, बिना वेंटिलेटर ICU के लिए 8,500 रुपये और वेंटिलेटर सहित ICU के लिए 9,000 रुपये प्रतिदिन का पैकेज तय किया गया है। थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्त चढ़ाने के साथ CBC, LFT, KFT और सीरम फेरिटिन जैसी जरूरी जांचों का भी प्रावधान किया गया है।

सरकार के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उनके जिले और घर के आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। नियमित रक्त चढ़ाने वाले मरीजों के लिए यह व्यवस्था इलाज की पहुंच आसान बनाने की दिशा में लागू की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments