Saturday, July 27, 2024
Homenationalझारखंड राज्य आवास बोर्ड के मुख्य अभियंता नरेंद्र प्रसाद शर्मा हुए सेवानिवृत्त

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के मुख्य अभियंता नरेंद्र प्रसाद शर्मा हुए सेवानिवृत्त

बोर्ड की ओर से विदाई समारोह आयोजित

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के मुख्य अभियंता नरेन्द्र प्रसाद शर्मा को सेवानिवृत्ति के पश्चात गुरुवार को बोर्ड की ओर से एक सादे समारोह के दौरान मुख्यालय के सभागार में विदाई दी गई।
झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। सभा का संचालन बोर्ड के सचिव बिनय लकड़ा ने की।अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने निवर्तमान मुख्य अभियंता नरेंद्र प्रसाद शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री शर्मा ने कार्यकाल के दौरान अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया।
उनकी कर्मठता और कार्यशैली अन्य कर्मियों के लिए अनुकरणीय है। इसके लिए बोर्ड हमेशा उनका आभारी रहेगा। इस समारोह में बोर्ड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार, पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता,अभियंता प्रमुख, झारखंड राज्य आवास बोर्ड, रांची प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता,सुबोध तिर्की सहायक अभियंता राजेश महतो , ओम प्रकाश उरांव , कनीय अभियंता श्रीपद चक्रवर्ती, हज़ारीबाग़ प्रमण्डल के रविंद्र कुमार,सहायक अभियंता अजीत कुमार,धनबाद प्रमंडल के कनीय अभियंता राजू दास सहित बोर्ड मुख्यालय के सभी कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments