HomeJharkhandपरिसीमन की समस्या के कारण नगर निगम के वासी निगम की सुविधाओं...

परिसीमन की समस्या के कारण नगर निगम के वासी निगम की सुविधाओं से वंचित हैं, आरआरडीए पर निर्भर

राँची के वार्ड-53 के लोगों का नाम नगर निगम के वोटर लिस्ट में, होल्डिंग टैक्स भी दे रहे हैं, लेकिन सुविधाओं से महरूम हैं और सुविधा के लिए आरआरडीए पर निर्भर

रांची नगर निगम सिटीजन फोरम की बैठक वार्ड-53 अंतर्गत बसारगढ़ के ओमप्रकाश नगर, रोड नंबर-03 स्थित सावित्री सदन में संयोजक दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र से जुड़ी अनेक समस्याओं को सामने रखा। जिसमें प्रमुख रुप से बसारगढ़ के ओमप्रकाश नगर के रोड नंबर 03 और 04 तक ही रांची नगर निगम की सुविधाओं का बहाल होना बताया गया।

वार्ड-53 में परिसीमन की समस्या है सबसे बड़ी समस्या

रोड नंबर-04 से लेकर रोड नंबर-19 तक के लोगों ने बताया कि वह रांची नगर निगम की वोटर लिस्ट में है। वार्ड पार्षद, मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में वोट भी देते हैं। नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स दे रहे हैं। कई लोगों ने अपना गृह निर्माण यहां रांची नगर निगम से नक्शा पास कराकर कराया है। बावजूद इसके अब तक रांची नगर निगम इनको अपना निवासी नहीं मान रहा है और इस क्षेत्र को रांची नगर निगम क्षेत्र से बाहर माना जा रहा है। यहां रांची नगर निगम की कोई जन सुविधा बहाल नहीं है, जिस कारण यहाँ के लोग सभी सुविधाओं के लिए रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) पर निर्भर हैं।

नाली की समस्या, जलजमाव की समस्या, स्ट्रीट लाइट का ना होना, चौड़ी सड़क का ना हो पाना, पाइप लाइन बिछ जाने के बावजूद सप्लाई पानी का नहीं आना, कूड़ा-करकट का उठाव नहीं होना, जैसी दर्जनों समस्या यहाँ के लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। बसारगढ़ में 580 से अधिक घरों का निर्माण हुआ है और यहां 1535 लोग वोटर हैं। लेकिन ये लोग जन सुविधाओं से महरूम हैं और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

वार्ड-53 में हुई राँची नगर निगम सिटीजन फोरम की बैठक
उक्त बैठक में संयोजक दीपेश कुमार निराला के साथ कोर कमेटी सदस्य रेणुका तिवारी, विवेक कुमार महारथी, प्रमोद कुमार जयसवाल, सुशील क्रांतिकारी, विनोद जैन बेगवानी, उमाशंकर सिंह, मनोज कुमार मिश्रा के साथ-साथ प्रीति कुमार सिंह, जनार्दन कुमार वर्मा, देवीलाल, राहुल कुमार ओझा, नीरज कांत, रविंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, गोपाल कुमार सिंह, आशीष रंजन, कृष्ण कुमार, प्रतीक कुमार, कुमुद कुमार, चंदन कुमार, सुनील कुमार, किजु बर्मन, राजेश पवन, प्रशांत कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार, श्रीराम सिंह, तारकेश्वर झा, नीतीश सिंह, महेंद्र कुमार, आनंद भानु सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा, रितेश तिवारी, अमरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, विमल कुमार, पिरवा कच्छप, विकास कुमार सिन्हा, मनोज कुमार मिश्रा, संजय कुमार दुबे, पुरुषोत्तम पाठक, जयशंकर पाठक, शशि कुमार सिन्हा, मिली वर्मा, मृत्युंजय शर्मा, गोलू शर्मा, रामप्रवेश सिंह, विद्यानंद, मृत्युंजय सिंह, पवन पाण्डेय, धीरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत मिश्रा, इत्यादि उपस्थित हुए।
मंच का संचालन रेणुका तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुशील क्रांतिकारी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments