HomeJharkhandभाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ और गुरुकुल शिक्षा ने योग खिलाड़ियों को...

भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ और गुरुकुल शिक्षा ने योग खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर लगातार खेल एव खिलाड़ियो को प्रोस्ताहित करने का काम कर रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 75 वा अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची वारियर्स ग्रुप लोवाडीह नामकुम रांची में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत अटल बिहारी बाजपेयी खेल सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर झारखंड के राष्ट्रीय , अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ियों को अटल बिहारी बाजपेई खेल सम्मान का प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अनिल कुमार, विशिष्ठ अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, गुरुकुल शिक्षा के निदेशक श्री सूरज प्रसाद एव विकास कुमार गोप आदि कई लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल कुमार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर लगातार खेल एव खिलाड़ियों को प्रोस्ताहित करने का काम कर रही है। खिलाड़ियों का सम्मान देने से खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ता है। झारखंड खिलाड़ियों का गड़ रहा है। यहां के खिलाड़ी कम संसाधन के बावजूद भी अपनी लगन एव मेहनत से झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन कर रहें हैं। झारखंड खेल और खिलाड़ियों का गड़ है।
इनको बढ़।ना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
इस सम्मान में झारखंड के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट इन योगा, 36 नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया, यूनिवर्सिटी गेम्स आदि के सैकड़ों योग खिलाड़ी उपस्थित थे।
इस अवसर पर पम्मी कुमारी, रिया सेन, आदि कई योग खिलाड़ी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments