HomeCrimeगुमला में ACB का बड़ा एक्शन: मनरेगा BPO हरीश प्रजापति 6 हजार...

गुमला में ACB का बड़ा एक्शन: मनरेगा BPO हरीश प्रजापति 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

गुमला। पालकोट प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) हरीश प्रजापति को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

आरोप है कि पालकोट मुस्लिम मोहल्ला निवासी मो. सहबूदिन मियां से तालाब निर्माण योजना के काम को आगे बढ़ाने और उसकी जियो टैगिंग कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में सहबूदिन मियां के नाम 100×100 फीट तालाब निर्माण की योजना स्वीकृत हुई थी। योजना का काम कराने के लिए लाभुक लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान जियो टैगिंग के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का आरोप सामने आया।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाया। गुरुवार दोपहर जैसे ही BPO ने 6 हजार रुपये रिश्वत ली, ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

ACB की इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments