HomeJharkhandग्रेटर रांची के विस्तार की तैयारी तेज, राज्य के शहरी जिलों में...

ग्रेटर रांची के विस्तार की तैयारी तेज, राज्य के शहरी जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की बनेगी योजना

रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (GRDA) और रांची स्मार्ट सिटी से जुड़े भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा की। बैठक में राज्य के सुनियोजित शहरी विकास और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शहरों के विस्तार पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर राज्य के अन्य शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए उपलब्ध भूमि, कनेक्टिविटी, आधारभूत संरचना, नागरिक सुविधाओं, रोजगार और भविष्य की आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखने को कहा गया।

वहीं, रांची स्मार्ट सिटी के भविष्य में विस्तार को लेकर भी विस्तृत योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। बढ़ती आबादी और आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए दीर्घकालिक एवं संतुलित विकास पर जोर दिया गया। बैठक में भविष्य में HEC के साथ भूमि समेत अन्य विषयों पर बातचीत किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास केवल सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसे आधुनिक, सुरक्षित, समावेशी और नागरिक-केंद्रित शहर विकसित किए जाएं, जहां बेहतर सुविधाओं के साथ रोजगार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा हों। अधिकारियों को भूमि संबंधी कार्यों में तेजी लाने और सभी लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments