HomeJharkhandअभिजीत सिंह बने रामनवमी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष

अभिजीत सिंह बने रामनवमी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष

राँची:

आज युवा रांची महानगर पूजा समिति की बैठक भूताहा तालाब, रांची के प्रांगण में आज नई कमिटी की घोषणा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अभिजीत प्रताप सिंह को समिति का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया, विदित हो कि युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति युवाओं की सबसे बड़ी कमिटी हैं, जिसमें सभी समाजिक एवं राजनीतिक युवा एक मंच पर आकर प्रेम, सद्भाव एवं उत्साह के साथ रामनवमी मनाते हैं, वही मौके पर अभिजीत सिंह ने कहा कि श्री राम हमारे आदर्श है और सभी प्राणियों में श्री राम का वास है इसीलिए हमे मर्यादित होकर रामनवमी मनानी चाहिए, किसी भी धर्म समुदाय को ठेस न पहुँचे इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।।
गोरतलब है कि नंद किशोर सिंह चंदेल को छठी बार समिति का अध्यक्ष चुना गया जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया।।
मौके पर रांची के डीइसपी, कोतवाली थाना प्रभारी, डेली मार्किट थाना प्रभारी, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, विशु विशाल, शुभम, रत्नेश सिन्हा, दिवाकर प्रकाश, आरूप मोदक, आकाश राणा, सूरज सिंह, महिमा, नमन भारतीय, अशोक, प्रियांशु एवं सैकड़ो युवा सामिल थे||

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments