HomeCrimeदेवघर में दिनदहाड़े 5.60 लाख की लूट, पिस्तौल के बल पर कपड़ा...

देवघर में दिनदहाड़े 5.60 लाख की लूट, पिस्तौल के बल पर कपड़ा व्यवसायी को बनाया निशाना

देवघर: बाबानगरी देवघर में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी राजेंद्र मंडल से अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 5 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र मंडल बलियाचौक में कपड़े की दुकान चलाते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान दुकान में हुई बिक्री की रकम बैंक में जमा कराने के लिए वह घोरपरास स्थित सिंडिकेट बैंक जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल का पीछा किया और रास्ते में उन्हें रोक लिया।

बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर व्यवसायी से 5 लाख 60 हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी एक दिशा में, जबकि पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी दूसरी दिशा में भाग निकले।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उनके फरार होने के रास्तों का पता लगाने में जुटी है। दिनदहाड़े इतनी बड़ी रकम की लूट से व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments