HomeJharkhandकांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, बाबूलाल-चंपाई-मधु कोड़ा समेत नेताओं को लेकर...

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, बाबूलाल-चंपाई-मधु कोड़ा समेत नेताओं को लेकर कसा तंज

रांची: झारखंड में कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसके नेतृत्व और आदिवासी मुद्दों को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शहदेव ने बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा और गीता कोड़ा को लेकर बीजेपी पर तंज कसा।

लाल किशोर नाथ शहदेव ने दावा किया कि इन नेताओं को राज्य की जनता पहले ही नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आदिवासी नेताओं को झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन केवल नेतृत्व में बदलाव से राज्य की राजनीति में कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आदिवासी समाज लंबे समय से सरना धर्म कोड की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा से इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर दबाव नहीं बना रही है।

उन्होंने मंईयां सम्मान योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी बीजेपी पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासी समाज के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों का समाधान किए बिना सिर्फ नेताओं को बदलने से राजनीतिक स्थिति नहीं बदलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments