HomeJharkhandरांची पुलिस ने महिलाओं-किशोरियों की साइबर सुरक्षा पर दिया प्रशिक्षण

रांची पुलिस ने महिलाओं-किशोरियों की साइबर सुरक्षा पर दिया प्रशिक्षण

रांची पुलिस ने सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (SPNIWCD), क्षेत्रीय केंद्र रांची के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल कल्याण प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया। यह कार्यक्रम 29 और 30 सितंबर 2026 को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुल 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

29 सितंबर को आयोजित पहले दिन के प्रशिक्षण में रांची पुलिस के साइबर विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी। प्रथम सत्र का संचालन डीएसपी (साइबर) प्रदीप कुमार ने किया। उन्होंने मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, सोशल मीडिया प्राइवेसी सेटिंग्स, अकाउंट सिक्योरिटी, सुरक्षित ब्राउजिंग और डाउनलोडिंग के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को इनका व्यावहारिक प्रदर्शन और हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया गया।

दूसरे सत्र में साइबर क्राइम थाना रांची के पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार मिश्रा ने साइबर घटना के बाद तत्काल उठाए जाने वाले कदमों, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और साइबर अपराध की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रतिभागियों को स्क्रीनशॉट, संदेश समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा आधिकारिक पोर्टल और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास से जुड़े पदाधिकारियों और वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों को इस तरह सक्षम बनाना है, ताकि वे महिलाओं एवं किशोरियों को साइबर अपराध से बचाने के साथ-साथ साइबर घटना की स्थिति में प्रभावी प्रथम प्रतिक्रिया दे सकें।

प्रशिक्षण के प्रमुख उद्देश्य:

  • महिलाओं एवं किशोरियों को साइबर अपराध से बचाने के लिए कर्मियों को सक्षम बनाना।
  • साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
  • साइबर घटना में त्वरित और प्रभावी प्रथम प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।
  • डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण और उचित रिपोर्टिंग की जानकारी देना।
  • साइबर सुरक्षा एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराना।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments