राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आज सुबह ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर के गुंबद पर 1947 से हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराने की अनूठी परंपरा निभाई जा रही है।
इतिहासकारों के अनुसार, यह देश का पहला मंदिर है जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। स्वतंत्रता के बाद रांची में सबसे पहले यहीं झंडा लहराया गया था, वह भी मंदिर के गुंबद पर, जो अपने आप में ऐतिहासिक क्षण था।
आज भी रांची में झंडोत्तोलन की शुरुआत इसी मंदिर से होती है। सुबह मंत्रोच्चारण, भजन और राष्ट्रगान के बीच जैसे ही तिरंगा लहराया गया, पूरा परिसर “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ देशभक्ति की मिसाल भी है

