HomeJharkhandअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से मिला झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से मिला झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद फरीद खान की मंत्री से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष फरीद खान ने शिष्टाचार मुलाकात की। झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद फरीद खान की मंत्री से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। फरीद खान ने अपने मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। साथ ही अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व समर्पण भाव से करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत करना है। फरीद खान के साथ मंत्री से मिलने वालो में परवेज आलम गुड्डू, अमन खान, परवेज पप्पू, एहसान, सोनू प्रिंस, आबिद अंसारी, नौशाद, अशफाक थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments