Monday, September 16, 2024
HomeJharkhand226 लोगों ने हरियाणा संघ की सदस्यता ग्रहण की

226 लोगों ने हरियाणा संघ की सदस्यता ग्रहण की

रांची: हरियाणा संघ संचालन समिति की बैठक रमेश शर्मा की अध्यक्षता में मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में मंगलवार को हुई।
हरियाणा संघ के 226 सदस्यों की सदस्यता फार्म को बैठक में रखकर उपस्थित सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई। जैसा कि ज्ञात है कि पूर्व में सहमति बनी थी की 31अगस्त 2024 तक हरियाणा संघ का सदस्य बनाया जाय। साथ ही बनाए गए सदस्यों को आमंत्रित कर नई कार्यसमिति का गठन कराया जाए।
बैठक में सहमति बनी कि आगामी रविवार (8 सितंबर) को प्रातः 11 बजे महाराजा अग्रसेन भवन में बनाए गए सदस्यों के बीच बैठक बुलाकर हरियाणा संघ की नई कार्य समिति का गठन कर लिया जाए। जिससे हरियाणा संघ का संविधान और रजिस्ट्रेशन का कार्य जल्द संपादित हो सके।
बैठक में सहमति बनी कि श्री श्याम मंडल रांची द्वारा 6 सितंबर को बाबा श्री श्याम की निकाली जाने वाली शोभायात्रा का स्वागत चूरू वाला चौक के पास हरियाणा संघ करेगा।
बैठक में रमेश चंद्र शर्मा, विनोद जैन, अनिल अग्रवाल, सोमनाथ शर्मा, प्रमोद सारस्वत, अरुण शर्मा, लक्ष्मी चंद दीक्षित, श्याम बिहारी गोयनका, हरि कनोडिया सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments