HomeJharkhandराँची के नए SSP बने चंदन कुमार सिन्हा, कहा- हर अपराध पर...

राँची के नए SSP बने चंदन कुमार सिन्हा, कहा- हर अपराध पर रहेगी नज़र

2011 बैच के IPS अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा इससे पहले पलामू के SP थे। वहीं राँची के SSP किशोर कौशल को जमशेदपुर का नया SP बनाया गया है ।

झारखंड की राजधानी रांची के नए SSP के रूप में चन्दन कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण कर लिया है, राँची के पूर्व SSP कौशल किशोर ने चंदन कुमार सिन्हा को पदभार सौंप दिया है । पदग्रहण के दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। राँची पुलिस के साथ-साथ वे स्वयं भी आम लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। किसी भी राज्य के लिए राजधानी उसका हृदय होता है और हृदय में कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिये 24 घंटे ज़िले में हर अपराध पर हमारी नज़र रहेगी। इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गृह सचिव को धन्यवाद दिया।

आपको बता दें की 2011 बैच के IPS अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा इससे पहले पलामू के SP थे। पलामू में रिष्मा रमेशन के SP बनने के बाद चंदन कुमार सिन्हा पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे। वहीं राँची के SSP किशोर कौशल को जमशेदपुर का नया SP बनाया गया है ।  रांची के ट्रैफिक SP हारिश बिन जमा को लोहरदगा का नया SP बनाया गया है। ग़ौरतलब है कि हारिश बिन जमा पर रांची में ग्रामीण SP का भी अतिरिक्त प्रभार था। वहीं रांची का सिटी SP राजकुमार मेहता को बनाया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments