HomeNationalवाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल की जांच के दौरान चली गोली, 2 कर्मचारी...

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल की जांच के दौरान चली गोली, 2 कर्मचारी घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री की पिस्टल से अचानक फायरिंग हो गई। घटना लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है, जहां हथियार की जांच के दौरान गोली चलने से दो सुरक्षा स्क्रीनर घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ निवासी एक यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। दोनों को एयर इंडिया की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जाना था। यात्री ने अपने पास पिस्टल होने की जानकारी सुरक्षा कर्मचारियों को दी थी।

हथियार की जांच के दौरान हुआ हादसा

सुबह करीब 9:30 बजे AAICLAS के कर्मचारी यात्री के हथियार की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पिस्टल से एक राउंड फायर हो गया। गोली लगने से जांच में तैनात दो कर्मचारी घायल हो गए।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल स्थिति को संभाला। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

पूरे मामले की जांच जारी

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पिस्टल से गोली किस वजह से चली और हथियार की जांच के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किस तरह किया गया था।

फिलहाल घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने जरूरी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments