Saturday, July 27, 2024
HomeJharkhandप्रशिक्षु जवान ने की आत्महत्या, वरीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप

प्रशिक्षु जवान ने की आत्महत्या, वरीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप

पलामू:

जैप 8 में ट्रेनिग कर रहे एक जवान ने किया सुसाइड। सूचना है कि छुट्टी को लेकर ट्रेनी जवान के साथ मारपीट और गाली गलौज किया गया था। एसपी मौके पर पहुँच कर छानबीन में जुटी है।

झारखण्ड में ट्रेनिंग के दौरान झारखण्ड जगुआर के जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान अनीश वर्मा पलामू के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 के मुख्यालय में स्पेशल ट्रेनिंग कर रहा था। बुधवार को उसके साथी जवान जब ट्रेनिंग के लिए उठाने गए तो जवान फंदे से लटकता शव मिला। साथी जवान तत्काल उसका शव फंदे से उतारकर एमएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जैप 8 के वरीय पुलिस पदाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। वहीं साथी जवान की मौत पर अन्य जवानों ने हंगामा शुरू कर दिया है।

जवानों ने लगाया डीएसपी पर आरोप

जवानों ने जैप 8 के डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक जवानों ने जैप मुख्यालय में तैनात एक डीएसपी पर जवान को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जवानों ने बताया कि डीएसपी ने कुछ दिनों पहले जवान को काफी प्रताड़ित किया था। इस वजह से जवान तनाव में था। मृतक के सहकर्मियों ने आरोप लगाया है कि ट्रेनिंग सेंटर के मेजर कमलेश दूबे ने जगुआर का जवान अनीश वर्मा के साथ मारपीट की और गली गलौज किया। जिस कारण प्रशिक्षु जवान ने आत्महत्या कर ली है। यदि समय पर उसे अस्पताल ले जया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। ट्रेनिंग सेंटर में अभद्रता बरती जाती है । यहाँ पर स्थानीय लोगों का दबदबा है ।स्थानीय लोग शाम को घर चले जाते हैं और सुबह आकर बाक़ी जवानों को प्रताड़ित करते हैं। छुट्टी माँगने पर वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है ।

550 जवान कर रहे ट्रेनिंग

जैप-8 के मुख्यालय में करीब 550 जवान ट्रेनिंग ले रहे हैं। सभी जवानों को 27 जनवरी से ट्रेनिंग दी जा रही है। अनीश वर्मा मूल रूप से जमशेदपुर के बागबेड़ा के बीडी रोड के रहने वाले थे और 2015 से जगुआर में तैनात हुए थे। इसके बाद अनीश ने बूढ़ा पहाड़, सारंडा समेत कई बड़े नक्सल अभियान का हिस्सा रहे। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वहीं परिजन जमशेदपुर से पलामू के लिए रवाना हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments