HomeJharkhandदेवघर में शिवगंगा से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, खोरादाह गोलीकांड...

देवघर में शिवगंगा से अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, खोरादाह गोलीकांड से जुड़ा है मामला

देवघर: गणेश पूजा के दौरान खोरादाह में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित झा उर्फ ब्रशली को देवघर के शिवगंगा क्षेत्र से पकड़ा गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। हथियार बरामदगी के मामले में नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने खोरादाह गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को बाबा परिहस्त गिरोह का सक्रिय सदस्य बताते हुए रंगदारी और जमीन से जुड़े मामलों में भी उसकी कथित संलिप्तता की जानकारी दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नगर थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और गोलीकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया था या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments