HomeJharkhandकोयले की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों का प्रदर्शन, कांटा घर का...

कोयले की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों का प्रदर्शन, कांटा घर का काम कराया बंद

बाघमारा:– बीसीसीएल एरिया संख्या-6 अंतर्गत गोन्दुडीह खास कुसुण्डा कोलियरी में कोयला आवंटन की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूरों ने महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध के दौरान कांटा घर का काम भी बंद करा दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व असंगठित मजदूर नेता वासुदेव यादव ने किया।

मजदूर नेता वासुदेव यादव ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा डंप में कोयला नहीं गिराया जा रहा है, जबकि यही कोयला रेलवे साइडिंग में भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि प्रबंधन की ओर से मजदूरों को लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

मजदूरों का आरोप है कि नई आउटसोर्सिंग कंपनी के आने के बाद से उन्हें कोयला आवंटित नहीं किया जा रहा है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और मजदूरों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने की बात कही जा रही है।

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द पहल नहीं की गई तो वे आगे भी जोरदार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments