HomeJharkhandबोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल को बताया देश और झारखंड...

बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल को बताया देश और झारखंड के हित में जरूरी

बोकारो:– नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के MMDR संशोधन बिल को लेकर अपनी बात रखी और इसे झारखंड के साथ-साथ पूरे देश के हित में बताया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मेजर मिनरल्स पर अलग-अलग तरीके से टैक्स लगाए जाने के कारण खनिज उत्पादन प्रभावित होता है। इसका असर कोयला और आयरन की कीमतों पर भी पड़ता है। कीमत बढ़ने के बाद दूसरे राज्यों से कोयला और खनिज खरीदने की स्थिति बनती है, जिससे झारखंड के राजस्व और रोजगार पर भी असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि आज यह स्थिति क्यों बनी है कि ओडिशा को टैक्स के रूप में अधिक राशि मिल रही है, जबकि झारखंड को कम राजस्व प्राप्त हो रहा है। उनके मुताबिक झारखंड में खनिज उत्पादन कम होने के कारण राज्य को मिलने वाले राजस्व और रोजगार पर भी प्रभाव पड़ा है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में समान कानून लागू करने के उद्देश्य से यह संशोधन किया है। इसका लक्ष्य खनिज उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार और विकास को गति देना है। उन्होंने MMDR संशोधन बिल को झारखंड के लिए भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राज्य के लिए प्राणवायु का काम करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments