गढ़वा: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार 21 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा आएंगे। अपने दौरे के दौरान वे फरठिया स्थित डेंटल कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे प्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल संतोष गंगवार सुबह करीब 11:30 बजे गढ़वा के फरठिया स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीधे कॉलेज परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे।
ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के दौरान राज्यपाल विभिन्न संकायों के पास आउट विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे प्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर के लिए रवाना होंगे, जहां भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन करेंगे।
इसके बाद राज्यपाल रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। बताया गया है कि उनका गढ़वा में करीब सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहने का कार्यक्रम है।


