HomeJharkhandTata Steel का बड़ा फैसला: प्लांट में कर्मचारियों की निजी गाड़ियों की...

Tata Steel का बड़ा फैसला: प्लांट में कर्मचारियों की निजी गाड़ियों की एंट्री होगी बंद, अब बस से करना होगा सफर

जमशेदपुर:– टाटा स्टील ने प्लांट परिसर में कर्मचारियों के आवागमन को लेकर बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। कंपनी की ओर से कर्मचारियों की निजी गाड़ियों की प्लांट में एंट्री बंद करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद कर्मचारियों को प्लांट आने-जाने के लिए कंपनी की बस सेवा का इस्तेमाल करना होगा।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को अपनी कार या अन्य निजी वाहन से प्लांट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कर्मचारियों के लिए निर्धारित बस सेवा के जरिए आवागमन की व्यवस्था की जाएगी।

कंपनी के इस फैसले का असर बड़ी संख्या में कर्मचारियों के रोजाना आवागमन पर पड़ेगा। निजी वाहनों से प्लांट आने वाले कर्मचारियों को अब कंपनी की परिवहन व्यवस्था के अनुरूप अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।

इस बदलाव के पीछे प्लांट परिसर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सुरक्षा बढ़ाने और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने जैसे कारण अहम माने जा रहे हैं। हालांकि, नई व्यवस्था कब से पूरी तरह लागू होगी और कर्मचारियों के लिए बसों का रूट व समय क्या होगा, इसे लेकर कंपनी की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments