HomeJharkhandजमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे...

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल; 2 की हालत गंभीर

जमशेदपुर:- टेल्को थाना क्षेत्र के स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर सुबह बच्चों से भरी एक टाटा विंगर स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन में सवार करीब 13 से 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों के साथ वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन टेल्को स्टेडियम की ओर से चिन्मया स्कूल के बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान अचानक वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोगों को धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।

हादसे में वैन का निचला हिस्सा और चैंबर तक क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद वैन के अंदर बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाहर निकालने में मदद की।

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments