HomeJharkhandजयनगर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई...

जयनगर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

कोडरमा:- जयनगर थाना क्षेत्र के पेठियाबागी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के आंगन में बने कुएं में डूबने से 35 वर्षीय युवक दीपक साव उर्फ कल्लू साव की मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कल्लू साव गांव में ही राशन की दुकान चलाता था। रोज की तरह बीती रात दुकान बंद करने के बाद वह घर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने घर के आंगन में बने कुएं में छलांग लगा दी।

परिजनों और आसपास के लोगों को शुरुआत में लगा कि कल्लू के साथ कोई गंभीर घटना नहीं हुई है। उन्हें बताया गया कि उसे तैरना आता था और वह खुद कुएं से बाहर निकल आएगा। लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो वह पानी की सतह पर अचेत अवस्था में पड़ा था।

इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे कुएं से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, मृतक के पिता छोटन साव ने बताया कि कल्लू दुकान से लौटने के बाद कुएं के पास हाथ-पैर धोने गया था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना को लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments