रांची: राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में हरे-भरे पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से सड़क किनारे आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं कई जगह बिजली के तार और पोल भी प्रभावित होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
लगातार बारिश और तेज हवा के बीच पेड़ गिरने की घटनाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बिजली गुल रहने से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
पेड़ गिरने की सूचना के बाद संबंधित विभाग की टीमों द्वारा रास्ते से पेड़ों को हटाने और विद्युत व्यवस्था बहाल करने का काम किया जा रहा है। बारिश के बीच प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


