HomeJharkhandपलामू में NH निर्माण साइट पर फायरिंग, दो मजदूर घायल; राहुल दुबे...

पलामू में NH निर्माण साइट पर फायरिंग, दो मजदूर घायल; राहुल दुबे गैंग का पर्चा बरामद

पलामू:- जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में नेशनल हाईवे निर्माण साइट पर देर रात बाइक सवार अपराधियों ने मजदूरों पर फायरिंग कर दी। घटना में दो मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी अजय हांसदा और संजय हांसदा के रूप में हुई है। अजय के पैर और संजय के पेट में गोली लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी कपिल चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से चार खोखे और राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा एक पर्चा बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि रजडेरवा में एनएच-39 फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूर फ्लाईओवर के ऊपर बनाए गए अस्थायी कैंप में सो रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

घायल मजदूरों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना के पीछे की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments