रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) लिमिटेड, रांची के पुनरुद्धार को लेकर गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
बैठक के दौरान HEC की वर्तमान स्थिति और संस्थान को फिर से पटरी पर लाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने HEC के पुनरुद्धार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया।
इस मौके पर केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद, राज्यसभा तिरुची शिवा, सांसद विजय हांसदा, सुलता देव, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल और चंदन चौहान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


