HomeJharkhandगिरिडीह में पसरा मातम: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से...

गिरिडीह में पसरा मातम: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राजनीतिक जगत में शोक

गिरिडीह:- झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से रविवार सुबह गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गई। हार्ट अटैक के बाद उन्हें शहर के मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते मर्सी हॉस्पिटल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हर कोई इस आकस्मिक घटना से स्तब्ध नजर आया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी और सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।

सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे। राज्य सरकार में मंत्री के रूप में वे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख है।

मर्सी हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शहजाद शेख ने भी मंत्री के निधन से जुड़ी जानकारी दी। अस्पताल परिसर में लगातार लोगों का पहुंचना जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments