HomeJharkhandझारखंड आंदोलनकारियों का मिलन समारोह सह वन भोज आयोजित

झारखंड आंदोलनकारियों का मिलन समारोह सह वन भोज आयोजित

सरकार आंदोलनकारियों को मान सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है : भुवनेश्वर महतो

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सिल्ली, बंता स्थित कुही पहाड़ के नीचे झारखंड आंदोलनकारियों का मिलन सह वन भोज समारोह आयोजित किया गया। मौके पर आंदोलनकारियों ने संकल्प लिया कि एकजुट होकर बेहतर राज्य निर्माण में लगना है।
इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो व प्रधान सचिव पुष्कर महतो का स्वागत किया गया। समारोह में झारखंड आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए कोष तैयार करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने कहा कि समय रहते ही एक-एक आंदोलनकारियों का चिन्हितीकरण का कार्य सुनिश्चित होगा। सरकार आंदोलनकारियों को मान सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विशिष्ट अतिथि संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड को बेहतर राज्य बनाने के लिए सामने आएं। अलग राज्य के संघर्ष में सिल्ली क्षेत्र की जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। झारखंड आंदोलनकारियों को अपने बाल – बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाना व उनके लिए रोजी रोजगार व नियोजन का पूर्ण अधिकार दिलाने का कर्त्तव्य को पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा व 5 फरवरी को राजभवन के समक्ष धरना – प्रदर्शन किया जाएगा।
इस असवर पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के संयोजक लक्ष्मी नारायण महतो ने कहा कि अंदोलन ही हमारी पहचान है। आंदोलन को गतिमान बनाये रखें।
प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का गठन आंदोलनकारियों के बल पर हुआ है। इसलिए, पूर्ण रुप से राजकीय मान – सम्मान,अलग पहचान मिलना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रतन महतो व संचालन श्रीधर महतो ने किया।
इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी दिनेश महतो,प्रो.बी मंडल, बनेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, रामसिंह महतो, हरिदास मुंडा ,अशोक सिंह, सनत राय, मोतीलाल महतो, रविंद्र महतो, विष्णु कांत गिरि,चक्रधर मुंडा, हरेंद्र महतो, दुबराज महतो, विजय गुप्ता,अभिराम महतो, नकुल महतो, प्रफूल्य कुम्हार,, विजय मंडल, सुचांद महतो, हरिहर महतो, सैय्यद कमर आलम, जोबा सेन,
गुकूल महतो,अशोक चौधरी,छोटे आलम काशी नाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments