रांची:– राजधानी रांची में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रांची जिला आदेश के तहत 20 पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों का तबादला करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से अलग-अलग थाना, ओपी और रिजर्व गार्ड में नई पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
आदेश के मुताबिक, लंबे समय से अलग-अलग रिजर्व गार्ड और पुलिस केंद्रों में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। इनमें लालपुर थाना रिजर्व गार्ड, कांके थाना रिजर्व गार्ड, मेसरा ओपी रिजर्व गार्ड, तमाड़ थाना रिजर्व गार्ड, लोअर बाजार थाना रिजर्व गार्ड, खलारी थाना रिजर्व गार्ड, बरियातू थाना रिजर्व गार्ड, सदर थाना रिजर्व गार्ड, मेकॉन थाना रिजर्व गार्ड, सिल्ली थाना रिजर्व गार्ड, नामकुम थाना रिजर्व गार्ड और गोंदा थाना रिजर्व गार्ड समेत अन्य स्थान शामिल हैं।
सूची में विनोद टोप्पो, सीताराम रवि, सुनील उरांव, पंकज कुमार, प्रदीप गोप, योगेन्द्र पासवान, ज्योतिन स्वामी, युगल किशोर प्रसाद, अमित किस्को, मो. जावेद, रशि शेखर मुर्मू, नरेश कुमार, मुंडू टोप्पो, अरुण तिग्गा, राजेश करमाली और बिहारी उरांव समेत अन्य पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे पृष्ठ पर भी पुलिसकर्मियों के नए पदस्थापन का उल्लेख किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिसकर्मी अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। साथ ही परिचारी प्रवर-प्रथम, पुलिस केंद्र, रांची को पूरे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग में इस तरह के तबादले को जिले में बल की तैनाती और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना से स्थानीय स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता और कार्य व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

