HomeJharkhandधनबाद में ओबी डंपिंग के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबकर महिला...

धनबाद में ओबी डंपिंग के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबकर महिला की मौत; एक लाख मुआवजे के प्रस्ताव पर भड़के ग्रामीण

धनबाद के झरिया स्थित भौरा 19 नंबर में सोमवार को ओवरबर्डन (ओबी) डंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे की चपेट में आने से कौशल्या देवी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौके पर पहुंचे। सभी ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव सामने आया। हालांकि, मुआवजे की इस राशि से ग्रामीण और स्थानीय नेता संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने इसे बेहद कम बताते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही ओबी डंपिंग के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जांच होनी चाहिए और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

घटना ने एक बार फिर कोयलांचल क्षेत्र में खनन और ओबी डंपिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments