HomeJharkhandलुगूबुरू महोत्सव में गरजे हेमंत सोरेन, बोले- आदिवासी समाज न कभी डरा...

लुगूबुरू महोत्सव में गरजे हेमंत सोरेन, बोले- आदिवासी समाज न कभी डरा है और न कभी थका है

बोकारो: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों के प्रमुख धर्मस्थल लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ पहुंचे, जहां तीन दिवसीय राजकीय लुगूबुरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने महोत्सव में आयोजित धर्म सम्मेलन में शामिल होकर आदिवासी समाज को एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर, झारखंड की खनिज संपदा और केंद्र सरकार द्वारा राज्य की कथित उपेक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज से अपने अधिकारों और पहचान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है। अपने हक और अधिकारों के लिए समाज को हमेशा सजग और संगठित रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों और खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन इसके बावजूद राज्य को उसका उचित अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दे उठाए।

मीडिया से बातचीत के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज हमेशा से संघर्ष करता आया है। यह समाज न कभी डरा है और न कभी थका है। आगे भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, उनका डटकर मुकाबला किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का यह दौरा आदिवासी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आदिवासी समाज के लोग शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments