HomeJharkhandमतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर के. रवि कुमार ने बुंडू...

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर के. रवि कुमार ने बुंडू और तमाड़ के गांवों का किया निरीक्षण, BLO को दिए जरूरी निर्देश

बुंडू। झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से जमीनी स्तर पर निरीक्षण और मतदाताओं से संवाद का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रांची जिले के बुंडू और तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सबसे पहले बुंडू प्रखंड के जामगामी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर मतदाता सूची में नाम दर्ज होने, नाम में सुधार और पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।

इसके बाद के. रवि कुमार लोटेहातु गांव पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत बुंडू के मांझी टोली स्थित मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मतदाता सूची में उनके नाम की स्थिति की जानकारी ली और निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने BLO को निर्देश दिया कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, बुंडू प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी, अंचल अधिकारी हंस कुमार हेंब्रम, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments