HomeJharkhandझारखंड SIR में दावा-आपत्ति की आज आखिरी तारीख, कांग्रेस ने आयोग से...

झारखंड SIR में दावा-आपत्ति की आज आखिरी तारीख, कांग्रेस ने आयोग से मांगा एक महीने का अतिरिक्त समय

रांची:– झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार से जुड़ी दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की आज अंतिम तारीख है। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

इधर, SIR की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से एक बार फिर दावा-आपत्तियों के जवाब के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि आयोग को पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अब तक प्राप्त आपत्तियों में कितने मामलों पर संबंधित मतदाताओं को जवाब दिया जा चुका

कांग्रेस प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शहदेव ने कहा कि पार्टी की कोशिश हमेशा से यही रही है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कई बार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर चुका है।

कांग्रेस की ओर से पहले भी आपत्तियों पर जवाब देने के लिए निर्धारित समय-सीमा में एक महीने का विस्तार करने की मांग की गई थी। पार्टी ने अब एक बार फिर निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि आपत्तियों के जवाब के लिए अतिरिक्त एक महीने का समय दिया जाए।

कांग्रेस का कहना है कि अतिरिक्त समय मिलने से पात्र मतदाताओं को अपनी आपत्ति दर्ज कराने और उसका जवाब पाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा और किसी भी योग्य मतदाता के मताधिकार से वंचित होने की आशंका को कम किया जा सकेगा।

अब SIR की प्रक्रिया में दावा एवं आपत्तियों के निपटारे के बाद निर्वाचन आयोग अंतिम मतदाता सूची तैयार करेगा, जिसका प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments