HomeJharkhandपिठौरिया लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए मोबाइल और नकदी...

पिठौरिया लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए मोबाइल और नकदी बरामद

रांची: रांची जिले के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चौली गांव में हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, उलातू पंचायत के चौली गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत पर पिठौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बबन खान उर्फ दिलशाद खान और भोडू शेख को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और आरोपितों की निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही, इस लूटकांड में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments